फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि पर जुटे देशभर के साधु-संत, पंच परमेश्वर ने किया समाधि पूजन

Wed, 18 Sep 2024 06:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि पर आयोजित अनुष्ठान में दो हजार से ज्यादा साधु संतों के अलावा देश भर से महात्मा, महामंडलेश्वर और आश्रम के वेदपाठी ब्राह्मण मौजूद रहे। पूजन के बाद दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण शुरू हुआ। बलबीर गिरि ने सभी साधु संतों का स्वागत किया। मठ के महंत बलबीर गिरि ने कहा कि पूज्य गुरुजी अपने विचारों व कार्यों के माध्यम से सदैव हमारे बीच मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि की तीसरी पुण्यतिथि पर बाघंबरी गद्दी मठ में यज्ञ और अनुष्ठान का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे कैलाशवासी महंत नरेंद्र गिरि की तीसरी पुण्यतिथि बुधवार को बाघंबरी गद्दी मठ में मनाई गई। महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर पूजन किया गया। अल्लापुर के बाघंबरी मठ में दो दिवसीय कार्यक्रम के आखिरी दिन देशभर आए साधु संतों ने हिस्सा लिया। बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि सहित अखाड़े के पंच परमेश्वर और महामंडलेश्वर ने समाधि पूजन किया।

विज्ञापन











पुण्यतिथि के मौके पर मठ को फूलों और झालरों से सजाया गया। प्रयागराज के श्रीमठ बाघंबरी गद्दी में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में साधु संत पहुंचे हैं। सभी ने समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करके प्रार्थना की। इससे पहले सुबह अभिषेक किया गया। वहीं, पंच परमेश्वर, ब्राह्मणों और महामंडलेश्वर ने गृह शांति और विष्णु सहस्त्र हवन किया। इसके बाद समाधि पूजन  किया गया।

इस मौके पर दो हजार से ज्यादा साधु संत भी मौजूद रहे। पूजन के बाद दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण शुरू हुआ। बलबीर गिरि ने सभी साधु संतों का स्वागत किया। मठ के महंत बलबीर गिरि ने कहा कि पूज्य गुरुजी अपने विचारों व कार्यों के माध्यम से सदैव हमारे बीच मौजूद रहेंगे। गुरुदेव को जो पकवान पसंद थे वही पकवान साधु संतों को परोसा गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महंत नरेंद्र गिरि की तीसरी पुण्यतिथि पर बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि महाराज समेत अखाड़ों के पंच परमेश्वर और महामंडलेश्वर ने समाधि पूजन की। सुबह पूजन, पुष्पार्चन भी हुआ। बता दें दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन तमाम राज्यों से आए साधु संगत मठ में जुटे। इस पूजन में सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख साधु संत आए। इसमें महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव महंत जमुनापुरी, निरंजनी अखाड़े से श्रीमहंत राधेगिरि, महंत जगद्तार मुनि, महंत देवेंद्र शास्त्री की मौजूदगी प्रमुख रूप से रही।

इन सभी ने महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर पुष्पांजलि दी। इसके पूर्व में सुबह से पूजन अर्चन आदि के कार्यक्रम शुरू हो गए। बाघंबरी मठ के महंत बलबीर गिरि की मौजूदगी में भगवान की पूजा करने के साथ महंत नरेंद्र गिरि की समाधि पर पूजन हुआ। यहां मठ के वेद पाठियों ने विधि विधान से पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें