फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का प्रकोप: पांच दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट बंद, नहीं होगा मुकदमों का दाखिला

Tue, 20 Apr 2021 07:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कोरोना संक्रमण प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट पांच  दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण प्रकोप को देखते हुए इलाहाबाद हाई कोर्ट पांच  दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रयागराज व लखनऊ में मुकदमों का दाखिला भी नहीं होगा। 26अप्रैल को वर्चुअल सुनवाई में केवल अतिआवश्यक मुकदमें ही सुने जाएंगे। यह फैसला कोरोना संक्रमण को ब्रेक देने के लिए लिया गया है।  निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 20, 22, 23 24 व 25 अप्रैल को पूरी तरह से हाईकोर्ट बंद रहेगा।

विज्ञापन


सीएमओ प्रयागराज व लखनऊ को कोरोना दवा व आक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। यह फैसला कोरोना मामलों की निगरानी कमेटी के प्रस्ताव पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव ने लिया है। वहीं जिला न्यायालय के कई न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के कोरोना से संक्रमित होने के कारण जिला जज ने अदालत को 21 अप्रैल तक बंद रखने का निर्देश दिया है। जिला अधिवक्ता संघ ने भी जिला जज को प्रस्ताव भेजकर न्यायालय बंद करने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें