फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीआई : डीआईओएस ने नहीं दी सूचना, 25 हजार रुपये जुर्माना

Thu, 17 Feb 2022 10:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मामला एक इंटर कॉलेज से जुड़ा है। आरोप है कि विद्यालय ने दस साल के लिए एनसीसी की मान्यता ली थी लेकिन दो साल में ही यह पाठ्यक्रम हटा दिया गया। बच्चों से एनसीसी के नाम पर विद्यालय ने अनाधिकृत रूप से फीस भी ली।
विज्ञापन
rti act
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला विद्यालय निरीक्षक पर सूचना देने में लापरवाही बरतने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सूचना आयोग के रजिस्ट्रार ने संयुक्त शिक्षा निदेशक, प्रयागराज मंडल को इस बाबत पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि संबंधित डीआईओएस के वेतन से अर्थदंड की धनराशि की कटौती की जाए। 

विज्ञापन




मामला एक इंटर कॉलेज से जुड़ा है। आरोप है कि विद्यालय ने दस साल के लिए एनसीसी की मान्यता ली थी लेकिन दो साल में ही यह पाठ्यक्रम हटा दिया गया। बच्चों से एनसीसी के नाम पर विद्यालय ने अनाधिकृत रूप से फीस भी ली। इस मामले की शिक्षिका ने जिला विद्यालय निरीक्षक से शिकायत की थी। शिकायत पर हुई कार्रवाई की जानकारी के लिए सूचना अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन किया। लेकिन डीआईओएस की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई।  



इसकी शिकायत शिक्षिका ने राज्य सूचना आयोग से की। मामले में सुनवाई के दौरान डीआईओएस के उपस्थित न होने पर राज्य सूचना आयुक्त किरन बाला चौधरी ने जुर्माने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले भी डीआईओएस पर एक विद्यालय की फीस की जानकारी न देने पर 25 हजार का अर्थदंड लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें