फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संगमनगरी में आरएसएस करेगा सामाजिक समरसता पर मंथन, हिस्सा लेंगे मोहन भागवत और होसबले

Tue, 11 Oct 2022 05:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोहन भागवत के आने का कार्यक्रम कई माह पूर्व ही तय हो गया था। उसके बाद से ही उनके आगमन की तैयारियों में संघ पदाधिकारी जुटे हुए हैं। यहां जयपुरिया स्कूल गौहनिया में आयोजित होने वाली बैठक में संघ प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
RSS chief Mohan Bhagwat - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक इस बार प्रयागराज में होने जा रही है। बैठक 16 से 19 अक्तूबर तक होगी। बैठक में सामाजिक समरसता व देश के मौजूदा हालात पर चर्चा होगी। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत अन्य अखिल भारतीय अधिकारी शिरकत करेंगे। इस दौरान सीएम योगी भी विचार परिवार के मुखिया से मुलाकात के लिए प्रयागराज आ सकते हैं।

विज्ञापन



मोहन भागवत के आने का कार्यक्रम कई माह पूर्व ही तय हो गया था। उसके बाद से ही उनके आगमन की तैयारियों में संघ पदाधिकारी जुटे हुए हैं। यहां जयपुरिया स्कूल गौहनिया में आयोजित होने वाली बैठक में संघ प्रमुख एवं अन्य पदाधिकारी शिरकत करेंगे। मोहन भागवत के प्रयागराज आगमन की सूचना सोमवार संघ के अखिल भारतीय प्रमुख सुनील आंबेकर की ओर से दी गई। हर वर्ष होने वाली इस बैठक में संघ रचना के सभी 45 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह व प्रचारक शामिल होंगे। 

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि बैठक में मार्च में संपन्न हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में बनी वार्षिक योजना की समीक्षा की जाएगी। संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत भी लिया जाएगा। देश में वर्तमान में चल रहे समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी। इस दौरान विजयादशमी उत्सव पर  सरसंघचालक के उद्बोधन में उल्लेखित विषयों के अनुवर्तन पर भी चर्चा होगी। विशेष रूप से समरस समाज के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी जाएगी। 
विज्ञापन

बैठक में पदाधिकारियों के साथ भी कार्ययोजना बनाई जा सकती है। इसमें मंदिर, पानी और श्मशान को लेकर कहीं भी भेदभाव न होने देना प्रमुख एजेंडा होगा। वहीं दूसरी ओर जयपुरिया स्कूल गौहनिया के आसपास प्रशासनिक स्तर पर सड़क आदि को दुरुस्त कराए जाने का काम शुरू कर दिया गया है। संघ के विभाग प्रचारक डॉ. पीयूष पिछले कुछ दिनों से गौहनिया में ही कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्वयंसेवकों की टोलियां बनाकर उन्हें जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। भोजन, जलपान, आवास, स्वागत आदि की व्यवस्था के लिए अलग अलग स्वयंसेवक रहेंगे। चार दिनों तक चलने वाली इस बैठक में पदाधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं स्कूल परिसर में ही उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां तक कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी स्वयंसेवक मुस्तैद रहेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें