फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की सेवा भारती घर-घर वितरित करेगी काढ़ा

Sun, 10 May 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जिले में लगे लॉक डाउन के बीच 70 हजार से ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुंचाने के बाद अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरोना से लड़ने के लिए लोगों के बीच सेवा भारती द्वारा बनाए गए क्वाथ (काढ़ा) का वितरण करेगा। सेवा भारती द्वारा शनिवार से  कुछ चुनिंदा लोगों तक  काढ़ा पहुंचाया भी गया। सेवा भारती का कहना है कि हर घर तक यह पैकेट पहुंचे इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।  दरअसल आयुष मंत्रालय ने अभी हाल ही में इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए कुछ जड़ी बूटियों के नाम सुझाए थे।
विज्ञापन


संघ के सेवा भारती ने उन्हीं जड़ी बूटियों का मिश्रण तैयार किया। व्यापक स्तर पर इसकी पैकिंग भी की जा रही है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसे पहुंचाया जा सके। सेवा भारती प्रयागराज के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि शनिवार से ही इसका वितरण कुछ लोगों में किया गया है। अभी इसकी पैकिंग की जा रही है। पैकिंग पाउच में ही इसके उपयोग की विधि भी लिखी गई है। एक चम्मच पाउडर को 10 कप पानी में तब तक उबालना है जब तक वो पांच कप ना हो जाए। इसमें तुलसी और स्वादानुसार गुड़ मिलाकर लोगों को चाय की तरह इसका सेवन करना है।  

उन्होंने बताया कि आरएसएस के  स्वयंसेवको द्वारा हजारों भूखे प्रवासी श्रमिकों को नारीबारी के पास चौकठा बॉर्डर पर भोजन वितरण भी पिछले कुछ दिनों से किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आपदा प्रबंधन खंड शंकरगढ़ जिला यमुनापार, सेवाभारती प्रयागराज के सौजन्य से ‘श्री रामकृष्ण गुरुकुलम स्कूल’ नारीबारी में अन्य प्रांतों से आ रहे श्रमिक कामगारों के भोजन के लिए  सामुदायिक रसोई में बने भोजन का नियमित रूप से वितरण किया जा रहा है। उक्त कार्य  में सत्यविजय ,वीरेंद्र जायसवाल ,जितेंद सिंह, सूर्यकान्त शुक्ल, नरेन्द्र केसरवानी समेत संघ और विश्व हिंदू परिषद के कई लोग अपना योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें