फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के समापन सत्र में बोले संघ प्रमुख- समाज सेवा करने वालों को जोड़ा जाए संघ से

Mon, 23 Nov 2020 07:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मोहन भागवत - फोटो : self
विज्ञापन

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कोरोना काल में संघ के स्वयं सेवकों के अलावा ऐसे लोग जिन्होंने आगे बढ़कर सेवा कार्य किया उनकी दिल से तारीफ की है। सोमवार को संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की बैठक में मोहन भागवत ने कहा कि हमें समाज सेवा से जुड़ी सज्जन शक्ति को अपने संपर्क में लाने की आवश्यकता है। ऐसे लोगों को संघ से जोड़ना चाहिए जो समाज सेवा से जुड़े़ हुए हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

सरसंघचालक मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
प्रयागराज के जमुनापार स्थित गोहनिया में वशिष्ठ वात्सल्य पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय बैठक के समापन पर संघ प्रमुख ने कहा कि कोरोना काल में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के काशी, अवध, कानपुर, गोरक्ष प्रांत में स्वयं सेवकों ने बेहतर काम किया। संघ प्रमुख की मौजूदगी में समाज की उत्सुक शक्ति को अपने समीप कैसे लाया जाए, उस पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

prayagraj news : गौहनिया में शुरू हुई आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक। - फोटो : prayagraj
कहा गया कि अच्छी समाज सेवा करने वालों के साथ संघ भी काम करने को खासा उत्सुक है।  इस दौरान संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने संघ प्रमुख को कोरोना काल में हुए सेवा कार्यों के दौरान कौन-कौन से नए प्रयोग किए गए उसके बारे में भी विस्तार से बताया। संघ की शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों का भी ब्यौरा पेश किया गया।

बैठक में यह भी विचार किया गया कि लॉक डाउन के दौरान जिन संस्थाओं , अफसरों, नागरिकों , डाक्टरों, सफाई कर्मियों ने श्रेष्ठ भूमिका निभाई उनसे विशेष संपर्क किया जाए। बैठक में संघ के वर्तमान कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों पर भी विचार किया गया। बैठक में सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, डा. मनमोहन वैद्य, डा. कृष्ण गोपाल, मुकुंद, अखिल भारतीय अधिकारी बालकृष्ण त्रिपाठी, अनिल ओकजी, अजीत महापात्रा के साथ काशी, अवध, गोरक्ष एवं कानपुर प्रांत के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

RSS - फोटो : file photo

पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता पर भी संघ का जोर 

संघ का पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर है। दो दिवसीय बैठक से यह निष्कर्ष निकाला गया कि संघ अब पर्यावरण संरक्षण के लिए तेजी से काम करेगा। इसी वजह से बैठक के समापन पर संघ प्रमुख ने विश्व कल्याण और वसुधैव कटुबंकम की भावना पर बल दिया। उन्होंने  ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने और प्लास्टिक के उपयोग को बंद करने का आह्वान किया।

इस दौरान संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैया जी जोशी ने भी पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रम पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सामाजिक समरसता पर भी संघ पदाधिकारियों का जोर रहा। बैठक में कहा गया कि सरसंघ चालक के पूर्व के प्रवासों में भी मंदिर, जल स्रोत एवं श्मशान घाट सबके लिए खुले उस पर जोर रहा। दरअसल संघ परिवार अपने आनुषांगिक संगठनों के साथ छुआछूत जैसी कुरीतियों को हटाने पर लगातार प्रयास कर रहा हे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें