फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आरएसएस की सोच है सकारात्मक ’

Sun, 30 Aug 2015 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच सकारात्मक है। इसीलिए देश भर में उसकी सामाजिक स्वीकार्यता बढ़ी है। यह कहना है राष्ट्रीय सवयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख अरुण कुमार का। अरुण कुमार शनिवार को प्रयाग संगीत समिति में रक्षा बंधन उत्सव समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज समाज में एकात्मता की जरूरत है, जो समरसता से ही संभव है। उन्होंने देश धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सेवा का  संकल्प लेकर सामाजिक समरसता के लिए बड़ा जनआंदोलन चलाना होगा। कार्यक्रम में अरुण कुमार ने भेदभावपूर्ण व्यवस्था समाप्त करने का संकल्प लेने की भी अपील की। समारोह की अध्यक्षता कर रहे राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने कहा कि देश प्रेम की भावना पैदा करके ही सामाजिक समस्या का समाधान हो सकता है।

हमारे उत्सव सामुदायिक भावनाओं को जागृत करते हैं। रक्षा बंधन उन्हीं में से एक है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज के रक्षा बंधन से हुआ। इस मौके पर भाजपा सांसद विनोद सोनकर, नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, आरएसएस प्रचार प्रमुख डॉ. मुराज जी त्रिपाठी,  गंगादत्त जोशी, कमला कांत, मनोज, आलोक मालवीय, मनीष, जयद्रथ, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें