फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : बुधवार को ही आ जाएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, 16 अक्तूबर से शुरू होगा विभिन्न मुद्दों पर मंथन

Tue, 11 Oct 2022 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 16 से 19 अक्तूबर के बीच जयपुरिया स्कूल में प्रस्तावित है। इस बैठक में मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाल समेत अन्य अखिल भारतीय अधिकारी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत बुधवार को ही आ जाएंगे और 19 अक्तूबर तक रहेंगे। इनके आगमन के साथ सामाजिक समरसता समेत अन्य बिंदुओं पर मंथन भी शुरू हो जाएगा। सर संघचालक के कार्यक्रम को देखते हुए गौहनिया के जयपुरिया स्कूल परिसर में तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजन स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा भी  बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन



संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 16 से 19 अक्तूबर के बीच जयपुरिया स्कूल में प्रस्तावित है। इस बैठक में मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाल समेत अन्य अखिल भारतीय अधिकारी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।


पूर्व में मोहन भागवत के 16 अक्तूबर को आने की बात कही जा रही थी लेकिन वह बुधवार को ही आ जाएंगे। डीएम संजय कुमार खत्री ने सर संघचालक के आगमन की पुष्टि की लेकिन विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी से इंकार किया। वहीं संघ के पदाधिकारियों के अनुसार मोहन भागवत बुधवार को वाराणसी से मिर्जापुर जाएंगे और वहां से प्रयागराज आने का कार्यक्रम है। वह शाम को सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे।

 

 

मोहन भागवत के कार्यक्रम को देखते हुए प्रांत प्रचारक समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी मंगलवार को ही यहां आ गए। बुधवार को अखिल भारतीय आधिकारियों के भी आने की संभावना है।न स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। वहां एडीएम तथा एसपी स्तर के अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक समरसता समेत अन्य बिंदुओं पर होगा मंथन
सर संघचालक  के आगमन के साथ ही बैठक के एजेंडे पर चर्चा शुरू हो जाएगी। संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पहले दिन अखिल भारतीय पदाधिकारियाें की बैठक होगी। इसके बाद क्षेत्र तथा फिर प्रांत के पदाधिकारियों की बैठक होगी। इसके बाद आखिरी दिन अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी फिर बैठेंगे और उसमें भावी रणनीति पर मुहर लगेगी।
बैठक में इस बार सामाजिक समरसता मुख्य बिंदु है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी मंथन होगा। संघ के पदाधिकारियों के अनुसार इन बिंदुओं पर बुधवार को ही मंथन शुरू हो जाएगा। इसके तहत सर संघचालक तथा वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक में शामिल होने वाले नेताओं से ईतर अन्य प्रमुख लोगों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें