एटीएम बूथ पर मदद के बहाने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर ठगों ने 8.52 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने इस मामले में साइबर प्रकोष्ठ में शिकायत करते हुए नैनी कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीड़ित विनोद कुमार पाल नौ जून को कॉटन मिल तिराहे के एटीएम पर पैसे निकालने गए थे। वहां दो अज्ञात व्यक्तियों ने मदद के बहाने डेबिड कार्ड का पिन नंबर पूछकर डेबिट कार्ड बदल दिया। कार्ड बदलने के आधे घंटे बाद उनके खाते से पैसे निकलने लगे। जब तक उन्हें पता चलता, 8.52 लाख रुपये निकल चुके थे। दो दिन बाद खाता जांचने पर उन्हें ठगी का पता चला। उन्हें पैसे कटने का कोई संदेश भी नहीं मिला था। उन्होंने 1930 पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है।