फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Praygraj News : बेटिकट यात्रा पर एक माह में 5.52 करोड़ रुपये वसूले, प्रयागराज मंडल में 86064 पर कार्रवाई

Sun, 07 Sep 2025 05:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ट्रेनों में अनियमित व बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अगस्त-2025 में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में स्टेशनों पर अभियान चलाकर 5,52,43,767 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों में अनियमित व बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। अगस्त-2025 में उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल में स्टेशनों पर अभियान चलाकर 5,52,43,767 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान प्रयागराज, कानपुर, मिर्जापुर, अलीगढ़, टूंडला, मानिकपुर आदि रेलवे स्टेशनों पर 86064 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


इसमें बिना टिकट सफर करने वाले 37973 यात्री रहे। इनसे 3,14,08,385 रुपये व अनियमित रूप से यात्रा करने वाले 45564 यात्रियों से 2,34,70,680 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। वहीं, अनबुक्ड लगेज के लिए 2527 के खिलाफ कार्रवाई कर 3,64,702 रुपये का जुर्माना वसूला गया। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया सीनियर डीसीएम हिमांश शुक्ला के निर्देश पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें