फिलहाल अब तक कुल 2314 अभ्यर्थियों का रेलवे में नौकरी का सपना टूट चुका है। अब इन अभ्यर्थियों को अगली भर्ती का इंतजार करना होगा। बता दें कि ग्रुप डी के 4700 पदों के लिए आयोजित पीईटी में 13202 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। पीईटी में सफल अभ्यर्थी ही शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए 15 फरवरी से बुलाए जाएंगे। पीईटी का आयोजन एक फरवरी तक होना है। अंतिम दिन महिला अभ्यर्थियों की पीईटी होगी।