फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी : ग्रुप डी परीक्षा में पकड़े गए दो नकलची, अलीगढ़ के एक केंद्र का मामला

Mon, 12 Sep 2022 10:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरआरबी प्रशासन द्वारा बीते कुछ दिनों से ग्रुप डी के तमाम पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा प्रयागराज समेत दस शहरों में बनाए गए केंद्रों पर हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को अलीगढ़ के आईडी गेट करसुआ स्थित एक परीक्षा केंद्र से दो नकलची पकड़े गए।
विज्ञापन
rrb group d
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) प्रयागराज की लेवल वन (ग्रुप डी ) की परीक्षा के कानपुर, रुड़की व मथुरा के बाद सोमवार को अलीगढ़ में दो नकलची पकड़े गए। दोनों अभ्यर्थी एक ही सेंटर से पकड़े गए। इनके खिलाफ आरआरबी प्रशासन ने विधिक कार्रवाई की है।

विज्ञापन



आरआरबी प्रशासन द्वारा बीते कुछ दिनों से ग्रुप डी के तमाम पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ली जा रही है। परीक्षा प्रयागराज समेत दस शहरों में बनाए गए केंद्रों पर हो रही है। इसी कड़ी में सोमवार को अलीगढ़ के आईडी गेट करसुआ स्थित एक परीक्षा केंद्र से दो नकलची पकड़े गए। एक अभ्यर्थी इयर फोन के साथ तो दूसरा ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। दोनों के ही खिलाफ आरआरबी प्रशासन ने विधिक कार्रवाई की है। इसके पूर्व आरआरबी द्वारा कानपुर, रुड़की एवं मथुरा में भी नकलची पकड़े जा चुके हैं। 


उधर, सोमवार को परीक्षा दो पॉलियों में कुल 48 केंद्रों में हुई। पहली पॉली में 14025 में से 6126 तो दूसरी पॉली में 14023 में से 6114 अभ्यर्थी शामिल हुए। आरआरबी चेयरमैन आरए जमाली ने बताया कि परीक्षा अन्य सभी केंद्रों  में शांतिपूर्ण ढंग  से संपन्न हुई। परीक्षा में 43.67 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। 
विज्ञापन



बता दें कि 2019 में विज्ञापित रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के लेवल-1 ग्रुप डी भर्ती में देश भर में एक लाख से अधिक पद खाली है। यह परीक्षा रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) करा रहा है। परीक्षा कई चरणों में लगभग दो माह तक चलेगी। 1.15 करोड़ अभ्यर्थियों ने इसके लिए आन लाइन फार्म भरा है। अकेले आरआरबी इलाहाबाद में लेवल वन के 3740 पदों के सापेक्ष 7.5 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें