फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआरबी : झूंसी की तरह अन्य केंद्रों की भी रद्द हो परीक्षा, दोबारा हो साइको टेस्ट

Thu, 17 Jul 2025 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के पदों में भर्ती के लिए हुए साइको टेस्ट को दोबारा करवाए जाने की मांग अभ्यर्थियों ने की है। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं चेयरमैन रेलवे बोर्ड सतीश कुमार को पत्र भी भेजा है। पत्र में अभ्यर्थियों ने कहा कि जब एक केंद्र की परीक्षा दोबारा करवाई जा सकती है तो बाकी अन्य केंद्रों की क्यों नहीं।
विज्ञापन

मंगलवार को आरआरबी की ओर से एएलपी भर्ती परीक्षा को लेकर साइको टेस्ट कराया जा रहा था। उस दौरान तमाम सेंटरों में साइको टेस्ट देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर बंद होने और सर्वर की समस्या को लेकर हंगामा किया था। इस दौरान झूंसी स्थित सुनीता सिंह सीता सिंह महाविद्यालय में आयोजित द्वितीय पाली की परीक्षा आरआरबी प्रशासन ने रद्द करने के साथ इसे दोबारा कराने का नोटिस जारी कर दिया। हालांकि सर्वर की समस्या फाफामऊ स्थित श्रीगणेश कॉलेज और झलवा में ज्ञानोदय टेक्निकल इंस्टीट्यूट पर भी रही।
सर्वर में गड़बड़ी से तमाम अभ्यर्थी एनसीआर मुख्यालय एवं आरआरबी प्रयागराज के कार्यालय पहुंचे। बुधवार को भी तमाम अभ्यर्थी एनसीआर मुख्यालय पहुंचे। वहां अफसरों से मुलाकात न हो पाने के बाद अभ्यर्थियों ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं चेयरमैन रेलवे बोर्ड को पत्र भेजकर प्रयागराज के सभी केंद्रों में सर्वर की गड़बड़ी का हवाला देते हुए दोबारा परीक्षा करवाने की मांग की। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि इस बारे में जो भी निर्णय लेना है वह आरआरबी ही लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें