परीक्षा परिणाम को लेकर जमकर हुआ था हंगामा
बता दें कि एनटीपीसी सीबीटी-1 के परीक्षा परिणाम को लेकर प्रयागराज में अभ्यर्थियों ने खूब हंगामा किया था। बोर्ड तक मामला पहुंचने के बाद इसका संशोधित परिणाम पिछले दिनों ही जारी किया गया। उसमें सीबीटी-1 में हुए प्रदर्शन के आधार पर सभी लेवल के 4030 पद के लिए 80632 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।
परीक्षार्थियों की मांग के अनुरूप पिछले दिनों संशोधित रिजल्ट जारी किया गया था। उनकी मांग के अनुरूप सीबीटी-1 के प्रदर्शन के आधार पर 20 गुना ‘यूनीक’ उम्मीदवार शार्ट लिस्ट किए गए। अब सीबीटी-2 की परीक्षा 9 एवं 10 मई को होनी है। इसकी तैयारी तकरीबन पूरी हो गई है। - आरए जमाली, चेयरमैन, आरआरबी प्रयागराज।