फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा खत्म होने के बाद आरआरबी अभ्यर्थियों को मिलेगा रिफंड

Fri, 17 Aug 2018 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
RRB Recruitment
विज्ञापन
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने सामान्य वर्ग एवं अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को उनका रिफंड परीक्षा बाद दिए जाने को कहा है। पिछले कुछ दिनों से अभ्यर्थी अपने रिफंड को लेकर खासे परेशान थे। फिलहाल, ऐसे अभ्यर्थियों को आरआरबी ने राहत देते हुए परीक्षा संपन्न होने के बाद रिफंड देने की बात कही है। इस दौरान सामान्य वर्ग और ओबीसी के अभ्यर्थियों को 400 एवं एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का रिफंड दिया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, इलाहाबाद समेत देश के सभी 21 रेलवे भर्ती बोर्ड ने इस बार असिस्टेंट लोको पायलट और तकनीशियन के विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षा का शुल्क बढ़ा दिया था। पहले ग्रुप सी की सभी भर्ती परीक्षाओं में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क 100 रुपये लिया जाता था, जो इस बार 500 रुपये कर दिया गया, जबकि एससी/एसटी के अभ्यर्थी जिन्हें अब तक कोई शुल्क नहीं देना पड़ता था उन्होंने आवेदन के दौरान 250 रुपये का शुल्क जमा किया। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया के बाद बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया था कि परीक्षा में जो अभ्यर्थी शामिल होंगे, उनका रिफंड लौटा दिया जाएगा। तब बोर्ड की ओर से सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 एवं एससी/एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये का रिफंड वापस देने की बात कही गई थी। इस बीच नौ अगस्त से परीक्षा शुरू होने के बाद ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे अपने रिफंड के लिए आरआरबी कार्यालय का चक्कर काटने लगे। ऐसे अभ्यर्थियों को आरआरबी इलाहाबाद की ओर से बताया गया कि परीक्षा संपन्न होने के बाद उनका रिफंड वापस कर दिया जाएगा। अभी परीक्षा चल रही है, इसलिए अभ्यर्थी थोड़ा इंतजार करें।

आरआरबी की ओर से इस बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इस वजह से अभ्यर्थियों को शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना पड़ा। तमाम अभ्यर्थियों से साइबर कैफे संचालकों से आवेदन भरवाए। इस वजह से संबंधित संचालक के एकाउंट से ही शुल्क का ट्रांजेक्शन हुआ। क्योंकि जिस एकाउंट से पैसे आरआरबी का मिले हैं, उसी में अब रिफंड भी जाएगा। ऐसे मेें तमाम अभ्यर्थियों को इस बात की भी चिंता सता रही है कि साइबर कैफे संचालक उनका रिफंड लौटाएंगे भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी परीक्षा प्रक्रिया चल रही है। इसके संपन्न होने के बाद ही ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा में शामिल हुए उनका रिफंड आरआरबी की ओर से दिया जाएगा।
00 एसएएम नकवी, चेयरमैन आरआरबी इलाहाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें