आरपीएफ के द्वारा दबोचा गया टिकट दलाल।
- फोटो : अमर उजाला।
आने वाले दिनों में त्योहारी सीजन को देखते ही ई टिकट के दलाल एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। सोमवार को आरपीएफ प्रयागराज ने एक ऐसा दलाल पकड़ा जो अलग-अलग 88 पर्सनल यूजर आईडी से लोगों की ई टिकट बनाकर उसे बेचता था। आरपीएफ के पास जब मुख्यालय से इसकी सूचना आई तो सर्विलांस की मदद से उसे दबोच लिया गया। सोमवार को ही उसे जेल भी भेज दिया गया।
आरपीएफ द्वारा ‘ऑपरेशन उपलब्ध ’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आरपीएफ को मुख्यालय से सूचना मिली कि खुल्दाबाद क्षेत्र में कोई ई टिकट दलाल अलग-अलग यूजर आईडी से रेल टिकट बनाकर लोगों को बेच रहा है। सूचना मिलते ही आरपीएफ प्रभारी शिव कुमार सिंह ने एक टीम का गठन कर सर्विलांस की मदद से संबंधित दलाल को पकड़ने की योजना बनाई। एसआई गौरव के नेतृत्व में टीम ने चकिया, जीटीबी नगर, थाना खुल्दाबाद से इमरान नाम के युवक को उसकी दुकान से दबोचा।