फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ के आईजी पहुंचे, मालखाने का देखा हाल

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते आईजी आरपीएफ संजय सांकृत्यायन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल नॉर्दर्न रेलवे के आईजी संजय संकर्तियान ने मंगलवार को प्रतापगढ़ थाने और मालखाने का निरीक्षण किया। आईजी के सामने फजीहत के भय से स्टेशन के अंदर और बाहर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। जिससे सन्नाटा पसरा रहा। सवारियों को आज स्टैंड तक आने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सवारी भरने के लिए आने वाले वाहनों को दौड़ाया जाता रहा। इससे मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवैध वेंडर, चरपहिया वाहन स्टैंड संचालक से लेकर कल तक टिकट लाइन में लगने वाले दलाल भी स्टेशन से दूरी बनाये रखने में आरपीएफ का सहयोग करते नजर आये।
पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आईजी संजय सड़क मार्ग से प्रतापगढ़ आरपीएफ थाने पहुंचे। थाने का निरीक्षण करने के बाद वे मालखाने गये। करीब 15 मिनट के निरीक्षण में उन्हें सब कुछ ओके मिला। उसके बाद वे चले गये। आईजी के आगमन की तैयारी पहले से ही चल रही थी। सुबह से ही फोर्स लगा दी गई। परिसर में वाहनों को घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

जिससे बुजुर्ग, महिलाओं और विकलांग सवारियों को आने जाने में दिक्कतें आई। कुछ लोग थाने के सामने सिपाहियों की शिकायत लेकर आये थे उन्हें मिलने तक नहीं दिया गया। खास बात यह रही कि वेंडरों ने खिदमत में कोई कसर नहीं छोड़ी। रात से दिन हो गया मजाल थी कि कोई वेंडर इधर से उधर गया हो। जितने समय तक आईजी थाने पर रहे लोगों की सांसें अटकी रही। उनके जाते ही सब कुछ पहले जैसा हो गया। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट लखनऊ अभिषेक भी मौजूद रहे।
अमृत फल का चखा स्वाद
आरपीएफ ने आईजी के स्वागत में प्रतापगढ़ के अमृत फल आंवला का उत्पाद रखा गया। लड्डू और बर्फी का स्वाद चखने के बाद वह आंवले के बारे में भी मातहतों से जानकारी करते रहे। हालांकि मीडिया को आईजी से मिलने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें