फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानीगंज तहसील जूनियर बार एसो. अध्यक्ष को स्कार्पियों ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
रानीगंज के कायस्थ पट्टी में सड़क हादसे में मृत अधिवक्ता के जिला अस्पताल में बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर कायस्थपट्टी गांव के पास स्कॉर्पियो ने बाइक से कचहरी आ रहे जूनियर बार एसोसिएशन रानीगंज तहसील के अध्यक्ष दिनेश पांडेय को को रौंद दिया। हादसे में दिनेश की मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा मुवक्किल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग पड़ोसियों पर दुर्घटना की साजिश रचने का संदेह जता रहे हैं।
विज्ञापन

फतनपुर थाना क्षेत्र के अमरई निवासी दिनेश पांडेय (48) पुत्र लालमणि पांडेय रानीगंज तहसील में गत दिनों जूनियर बार एसोसिएशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। वे ग्राम प्रधान भी रह चुके थे। मंगलवार दोपहर वह अपने गांव के ही मुवक्किल राजेंद्र विश्वकर्मा के मामले में पैरवी करने के लिए बाइक से दीवानी न्यायालय आ रहे थे। रानीगंज कोतवाली के कायस्थपट्टी पहुंचने पर पीछे से आई स्कार्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दिनेश और राजेंद्र सड़क पर गिर पड़े।
चालक वाहन रोकने के बजाए दिनेश को रौंदते हुए फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक ने जानबूझ कर दुर्घटना को अंजाम दिया। आसपास के लोग घायल अधिवक्ता व मुवक्किल को लेकर रानीगंज सीएचसी पहुंचे। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया, जहां डाक्टरों ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अस्पताल में जूनियर बार एसोसिएशन, प्रतापगढ़ के अध्यक्ष लीलाधर दुबे, पूर्व महामंत्री जेपी मिश्र, विवेक शुक्ल, अयोध्यानाथ मिश्र, मनोज समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ रानीगंज ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।

रानीगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में अधिवक्ता की बाइक पर बैठा घायल राजेन्द्र विश्वकर्मा।- फोटो : PRATAPGARH

सड़क हादसे में मृत अधिवक्ता दिनेश पांडेय। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत के बाद जिला अस्पताल मोर्चरी में जुटी भीड़।- फोटो : PRATAPGARH

रानीगंज क्षेत्र में सड़क हादसे में मृत अधिवक्ता दिनेश पांडेय के बिलखते परिजन।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें