गाड़ी संख्या 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज स्टेशन पर समय पांच बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई। ट्रेन आठ बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। गाड़ी चलने के उपरांत एक बुजुर्ग यात्री सतीश कुमार (72) चलती गाड़ी में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने पर गिर गए।
प्रयागराज जंक्शन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल के एक जवान ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए चलती ट्रेन पर चढ़ते समय फिसले एक बुजुर्ग यात्री की जान बचा ली। सिपाही के साहस की काफ प्रशंसा की जा रही है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
विज्ञापन
गाड़ी संख्या 22824 भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस प्रयागराज स्टेशन पर समय पांच बजे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर आई। ट्रेन आठ बजे गंतव्य के लिए रवाना हुई। गाड़ी चलने के उपरांत एक बुजुर्ग यात्री सतीश कुमार (72) चलती गाड़ी में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने पर गिर गए। जिसे कोच के दरवाजे पर खड़े रेलवे सुरक्षा बल के स्कोर्ट स्टाफ कांस्टेबल जसबंत कुमार सिंह 14 वाहिनी रेलवे सुरक्षा विशेष बल/ कानपुर द्वारा तत्परता से पकड़ लिया गया।
गार्ड द्वारा गाड़ी को रोकने तक लगभग 50 मीटर दूरी तक यात्री को पकड़े रखा, जिससे यात्री की जान बच गई। इस दौरान यात्री को हल्की चोट भी लगी, उसका गाड़ी के अंदर ही इलाज किया गया। गाडी़ चलने पर उक्त यात्री को कांस्टेबल जसबंत कुमार सिंह द्वारा सुरक्षित कोच म़े चढ़ाया गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।