फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या करने आई महिला को बचाकर खुद शहीद हो गए आरपीएफ के ज्ञानचंद, रेलममंत्री पीयूष गोयल ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 03 Mar 2021 09:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : ज्ञान सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

खुदकुशी करने जा रही महिला को बचाने में आरपीएफ जवान ज्ञान सिंह (42) की ट्रेन से  कट कर मौत हो गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात एक महिला मथुरा एक्सप्रेस के सामने छलांग लगाने जा रही थी।आरपीएफ जवान ने महिला को तो बचा लिया, लेकिन खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में महिला को भी चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


भरवारी रेलवे स्टेशन में देवरिया के खुखुंदू थानांतर्गत मिश्र का पुरवा मजरा परसिया निवासी ज्ञान सिंह तैनात था। मंगलवार रात उसकी ड्यूटी स्टेशन पर ही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार रात करीब 11.45 बजे प्रयागराज से जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस आ रही थी। इस बीच ज्ञानसिंह की नजर ट्रैक पर घूम रही एक 35 वर्षीय महिला पर पड़ी। लोको पॉयलट बार-बार हार्न बजा रहा था, मगर महिला वहां से नहीं हट रही थी। यह देख जवान ज्ञानसिंह तत्काल महिला की ओर दौड़ा और उसे पीछे की ओर धकेल दिया, लेकिन इस दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन

ट्रेन - फोटो : self
हादसे में ज्ञानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। उधर  जिस महिला की ज्ञान सिंह ने जान बचाई उसकी पहचान मिर्जापुर जिले की निर्मला (35) के रूप में हुई है। हादसे में निर्मला के पैर में गंभीर चोट आई है। रेलकर्मियों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, आरपीएफ व स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने ज्ञानसिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए प्रयागराज भेज दिया।

ज्ञान सिंह की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम

आरपीएफ जवान ज्ञानचंद्र भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप ही किराए का कमरा लेकर अपनी पत्नी चुन्नीदेवी व दो बच्चों के साथ रहता था। हादसे की जानकारी जैसे ही परिवार के लोगों को हुई तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें