कोतवाली में रहने वाली युवती से दुष्कर्म का आरोपी आरपीएफ सिपाही सुरेंद्र कुमार भारती उर्फ सुनील कुमार गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी के दूर के रिश्ते में लगने वाली युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था।
आरोपी की तलाश में गई टीम ने चेन्नई स्थित दक्षिण रेलवे के कार्यालय से उसे गिरफ्तार किया। इसकेबाद कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर उसे प्रयागराज लाया गया। मूल रूप से गाजीपुर निवासी आरोपी को कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिया गया है।