फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जर्जर मकान की छत गिरी, महिला की मौत

Fri, 24 Jul 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
शाही। क्षेत्र के गांव केरा में मंगलवार शाम बारिश के दौरान जर्जर मकान की छत गिरने से घायल हुईं 32 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी गोविंद राम की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद बृहस्पतिवार को उनका शव गांव पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार डायल 112 के जरिये मंगलवार शाम सूचना मिली कि ग्राम केरा में मकान की छत गिरने से एक महिला दब गई है। मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि मुन्नी देवी घर के कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान लिंटर गिर गया। इसके नीचे दबने की वजह से मुन्नी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
परिजन उन्हें बरेली के एक अस्पताल ले गए। यहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के जेठ जयवीर ने बताया कि जिस बेड पर मुन्नी देवी लेटी हुई थीं, लिंटर गिरने से वह भी क्षतिग्रस्त हो गया। मुन्नी देवी दो दिन पहले ही मायके से ससुराल आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें