फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में रेलवे लाइन पर मिला युगल का छत-विक्षत शव, सनसनी

Thu, 27 May 2021 07:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • बुधवार देर रात भरवारी के रोही रेलवे ओवरब्रिज के पास की घटना
  • शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोखराज कोतवाली के रोही बाईपास के समीप बुधवार रात रेलवे ट्रैक पर एक युगल का छत-विक्षत शव बरामद किया गया। दोनों की उम्र 25 से 30 साल के करीब थी। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों के शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। युगल ने खुदकुशी की अथवा उनकी हत्या कर लाश रेलवे ट्रैक पर फेंकी गई? फिलहाल साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11 बजे अप लाइन पर देहरादून एक्सप्रेस गुजर रही थी। इस दौरान चालक की नजर लाइन पर पड़े एक युवक व युवती के शव पर पड़ी। लोको पायलट ने घटना की जानकारी तत्काल भरवारी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को दी। अधीक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंचे भरवारी चौकी इंचार्ज एसएस यादव ने शवों को ट्रैक से बाहर हटवाया।

दोनों की गर्दन धड़ से निकल चुकी थी। युवक काले रंग की जींस व टी-शर्ट पहने था। इसी तरह युवती भी काले रंग की लैगी व बैगनी रंग की कुर्ती पहने थी। घटना स्थल पर ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे शवों की शिनाख्त हो सके। चौकी प्रभारी एसएस यादव का कहना कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोशल मीडिया के माध्यम से शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। अभी हत्या की बात कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें