फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजेदारों ने मांगी अमन की दुआएं

Sun, 03 Jul 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दिनभर के रोजे के बाद चौक स्थित दुकान में इफ्तार करते रोजेदार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मुकद्दस रमजान के 26वें रोजे पर शनिवार को शहर में जगह-जगह रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। जुटे रोजेदारों ने नमाज के बाद आपसी भाईचारा और अमन-चैन की दुआएं मांगी। उत्तर मध्य रेलवे कोरल क्लब में हुए कार्यक्रम में  सीनियर डीईएन द्वितीय असर सईद, जे.पी. यादव, नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन के मंडल मंत्री एसएन. ठाकुर, कोषाध्यक्ष संतोष द्विवेदी, कोरल क्लब के सचिव डीबी सिंह, उपाध्यक्ष आरएन. बनर्जी, इंद्रपाल, सांस्कृतिक सचिव मनोज पांडेय, मो.अख्तर, मो.वाहिद, मो.शाहिद, बृजेश यादव, नागेंद्र बहादुर, सरदार शिवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक की ओर से नया कटरा शाखा में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री लल्लन राय और कलस्टर हेड हेमंत नंदा, शाखा प्रबंधक मनोज राय, कोमल खरबंदा, विपिन त्रिपाठी, जुबेर अहमद, शरद सुधीर, अर्चित सिन्हा, आशीष सिंह आदि शामिल थे। वहीं रोशनबाग स्थित सैयद आफताब रिजवी के आवास पर हुए रोजा इफ्तार में मौलाना अबुल कासिम ने नमाज पढ़ाई। इफ्तार के बाद हुई मजलिस को मौलाना डा. रिजवान हैदर ने खिताब किया। कार्यक्रम में मौलाना कल्बे अब्बास, असरार नियाजी, शमीम आलम, वकार रिजवी, हामूद रिजवी, अली सज्जाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें