फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक रोबोटिक तकनीक से होगा हॉर्निया ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। एमएलएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग और हॉर्निया सोसाइटी की ओर से 27 और 28 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस मौके पर देश भर के ख्याति प्राप्त शल्य चिकित्सकों का जमावड़ा होगा। हॉर्निया ऑपरेशन के आधुनिक तरीकों और रोबोटिक तकनीक पर चर्चा की जाएगी। मेडिकल कॉलेज में किए जाने वाले चिह्नित मरीजों के ऑपरेशन का सजीव प्रसारण एएमए हाल में किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के अध्यक्ष और आयोजक डॉ. शबी अहमद ने दी। वह न्यूज रिपोर्टर्स क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि कॉफ्रेंस में पद्मश्री डॉ. प्रदीप चौबे, एम्स के पूर्व निदेशक डॉ. एमसी मिश्रा, डॉ. प्रवीन भाटिया, डॉ. केएन श्रीवास्तव समेत कई वरिष्ठ शल्य चिकित्सक अपने अनुभव साझा करेंगे।
आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल ने बताया कि हॉर्निया से होने वाली समस्याओं और उनके निदान पर शोध पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। डॉ.वीके पांडेय, डॉ. वैभव श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार, डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि इस मौके पर दूरबीन विधि से बिना चीरा टांके के होने वाले ऑपरेशन एवं इससे मरीजों को होने वाली सुविधा पर चर्चा की जाएगी। इस कांफ्रेंस का उद्देश्य हॉर्निया के मरीजों तक उपचार की आधुनिक सुविधाओं को पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें