फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौफटका से सूबेदारगंज के बीच बनेगा आरओबी

Tue, 11 Sep 2018 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मंडुवाडीह आरओबी - फोटो : file photo
विज्ञापन
चौफटका से सूबेदारगंज के बीच आवागमन और सुगम होगा। इसके लिए आरओबी बनाने की कवायद तेज हो गई है। डीएम सुहास एलवाई ने संबंधित विभाग के अफसरों संग सोमवार को प्रस्तावित पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। अगले महीने में इसका विस्तृत प्रस्ताव तैयार होने की उम्मीद है। करीब एक किलोमीटर लंबे इस पुल के बनने से शहरियों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, शहर से एयरपोर्ट के बीच की दूरी भी करीब पांच से छह किमी कम हो जाएगी।
विज्ञापन


चौफटका से एयरपोर्ट के बीच की दूरी करीब 12 से 14 किमी है। जाम की भी बड़ी समस्या है। इसके अलावा भी कई कठिनाइयां हैं। हाईकोर्ट में पिछले दिनों इन समस्याओं से निजात तथा शहर से एयरपोर्ट की दूरी कम करने पर सुनवाई हुई थी। प्रशासन की इस कवायद को इसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। पुल चौफटका से शुरू होकर राजरूपपुर पुलिस चौकी के ऊपर से होते हुए जागृति चौराहे पर खत्म होगा। यह पुल सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन होते हुए जाएगा। एक किमी लंबा यह पुल डबल लेन का होगा। इसमें सेना और रेलवे की जमीन आएगी।

इसी के मद्देनजर निरीक्षण में सेतु निगम और प्रशासन के साथ अन्य संबंधित विभाग के अफसर भी शामिल रहे। रेलवे और सेना की कितनी जमीन आ रही है, इसके लिए सोमवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन तथा कई अन्य जगहों पर माप भी कराई गई। दावा है कि पुल के निर्माण से झलवा, एअरपोर्ट, बमरौली, न्यायग्राम के लिए आवागमन आसान होगा। निरीक्षण के दौरान सेना के कैप्टन सुमीत शर्मा, एअर फोर्स के विंग कमांडर एसवी सिंह, एसएलओ जेआर चौधरी, मुख्य परियोजना प्रबंधक अनिल दादारैया, सेतु निगम के अभियंता सतीश कुमार, अधिशाषी अभियन्ता निर्माण खंड-1 एके द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें