फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रोडवेज करेगा संविदा पर चालकों की भर्ती, 24 को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन पर संविदा चालकों की भर्ती के लिए रोजगार मेला संपन्न होने के बाद यूपी रोडवेज ने एक बार फिर भर्ती के लिए नए आवेदकों से आवेदन मांगे हैं। इस बार भर्ती का मेला राजापुर स्थित लीडर रोड वर्कशॉप में लगने जा रहा है। 24 अप्रैल को आयोजित इस भर्ती मेला में 50 से ज्यादा चालकों की संविदा पर प्रयागराज रीजन के सभी नौ डिपो में भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


संविदा चालक में भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 23 वर्ष छह माह एवं अधिकतम आयु 58 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास भारी वाहन चलाने का लाइसेंस होना चाहिए। उसकी न्यूनतम अवधि दो वर्ष होनी चाहिए। जाति प्रमाणपत्र अद्यतन छह माह का होना चाहिए।
एआरएम लीडर रोड सीबी राम ने बताया कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये एवं अन्य श्रेणी के आवेदकों के 100 रुपये नगद शुल्क जमा करना होगा। संविदा चालकों को 2.06 रुपये प्रति किमी की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। माह में 22 दिन एवं अधिक ड्यूटी करने तथा न्यूनतम 5000 किमी संचालित करने वाले संविदा चालकों को 3000 रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें