फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज क्षेत्रीय प्रबंधक के घटे अधिकार, मुख्यालय से ही होंगे सभी टेंडर

Sat, 04 Jul 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
UP roadways - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी रोडवेज ने अपने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों के अधिकार कम कर दिए हैं। अब रोडवेज बस स्टेशन पर संचालित कैंटीन, साइकिल स्टैंड, बसों की धुलाई आदि के टेंडर क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर से नहीं होंगे। यह सारे काम रोडवेज लखनऊ मुख्यालय द्वारा किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय की ओर से उचित दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


दरअसल रोडेवज के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा ही अपने परिक्षेत्र के बस स्टेशन पर कैंटीन, साफ सफाई, वाहन स्टैंड आदि के टेंडर निकाले जाते हैं। लॉक डाउन के पूर्व पश्चिमी यूपी के कुछ क्षेत्रीय प्रबंधकों द्वारा इस मामले में की गई मनमानी की शिकायत रोडवेज के एमडी डा. राजशेखर तक पहुंची थी। इसे देखते हुए उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधकों के अधिकार घटा दिए।

अब नई व्यवस्था के तहत सभी तरह के टेंडर रोडवेज मुख्यालय लखनऊ से ही होंगे। प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन का कहना है कि नई व्यवस्था के तहत अब टेंडर आदि की प्रक्रिया परिक्षेत्र के स्तर से नहीं होगी। कहा कि अभी कैंटीन, वाहन स्टैंड आदि के जो ठेके चल रहे है वह अपने निर्धारित समय तक चलेंगे।
विज्ञापन


निर्धारित समयावधि के बाद टेंडर संबंधी सारी प्रकिया लखनऊ से ही होगी। वहीं दूसरी ओर अनलॉक होने के बाद जून माह की समीक्षा में प्रयागराज परिक्षेत्र को आय के मामले में सूबे में छठा स्थान मिला है। प्रदेश के 19 परिक्षेत्र में पहले नंबर पर गाजियाबाद परिक्षेत्र रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें