रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री मान सिंह का कहना है कि सिविल लाइंस बस स्टेशन के एक ओर महात्मा गांधी मार्ग तो दूसरी ओर नवाब यूसुफ रोड है। दोनों ही सड़क फोरलेन की है। यूनियन की मांग है कि बस स्टेशन के बीचोबीच स्थित बिल्डिंग को तोड़कर रैन बसेरा साइड नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाए। कहा कि बस स्टेशन शिफ्ट न हो इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंडलायुक्त, डीएम के साथ स्थानीय सांसद एवं विधायक को ज्ञापन दिया जाएगा।
अवैध डग्गामारी ही जाम की वजह, 22 को यूनियन देगी ज्ञापन
सिविल लाइंस बस स्टेशन शिफ्ट किए जाने के विरोध में उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ 22 सितंबर को अपना ज्ञापन रोडवेज अफसरों को सौंपेंगे। कर्मचारी संघ के प्रदेश मंत्री सत्य नारायण यादव ने कहा कि बस स्टेशन जहां है उसे वहीं रहने दिया जाए। शहर में इससे उपयुक्त स्थान और कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर महात्मा गांधी मार्ग और उसके आसपास के इलाकों से अवैध डग्गामारी बंद कर दी जाए तो काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।
यूनियन का सुझाव
बस स्टेशन की मुख्य इमारत तोड़कर उसे यात्री रैन बसेरा या फायर ब्रिगेड साइड में बनाया जाए।
बस स्टेशन पर लखनऊ के आलमबाग की तर्ज पर बनाए जाएं प्लेटफार्म
चालक एवं परिचालकों के लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन पर बनाए जाए एसी रेस्ट रूम
यात्रियों की सुविधा के लिए फूड प्लाजा एवं बैठने के लिए लगाई जाए आरामदायक कुर्सियां
बसों की समय सारिणी एवं किराये संबंधी सूचना के लिए बड़ी एलईडी स्क्त्रस्ीन की भी हो सुविधा