फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शिफ्ट होगा डीआरएम ऑफिस का कंट्रोल रूम

Fri, 10 Jul 2020 12:39 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news: DRM OFFICE - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
डीआरएम ऑफिस के कंट्रोल रूम में एक साथ कई कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आ जाने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया। रात दस बजे तक आठ कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अफसर भी हैरत में पड़ गए।
विज्ञापन


डीआरएम अमिताभ समेत तमाम अफसर रात में ही कंट्रोल रूम पहुंच गए। अफसरों संग कंट्रोल रूम के संचालन के लिए अफसर माथापच्ची करते रहे। बाद में तय हुआ कि कंट्रोल रूम डीआरएम ऑफिस में कहीं और शिफ्ट किया जाए। साथ ही बाहर से भी कुछ कर्मचारियों को इसके संचालन के लिए बुलाया जाए। डीआरएम अमिताभ ने इसकी पुष्टि भी की।

कंट्रोल रूम में कार्यरत कर्मचारी पिछले दिनों कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। उनके संपर्क में आए तमाम रेल कर्मियों की जांच हुई तो बृहस्पतिवार को चौंकाने वाले आंकड़े आ गए। रात दस बजे तक रेल महकमे से जुड़े आठ कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आ चुकी थी। इसमें सात कर्मचारी रेलवे कंट्रोल रूम के ही रहे। जबकि केंद्रीय अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन


इस बीच डीआरएम, एडीआरएम आदि अफसर रात में ही ऑफिस पहुंच गए। अफसर यह तय करते रहे कि अब कंट्रोल रूम का परिचालन कैसे किया जाए। डीआरएम ने बताया कि कंट्रोल रूम का तो संचालन होना ही है। इस वजह से उसे अब शिफ्ट किया जाएगा। कुछ कर्मचारी बाहर से भी बुलाए जाएंगे। अगले दो दिन सैनिटाइजेशन का भी कार्य होगा। शेष ऑफिस में अभी सिर्फ जरूरत भर का ही स्टाफ आएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें