फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज ने समाप्त की 58 कर्मचारियों की संविदा, यूनियन में नाराजगी 

Fri, 28 May 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : रोडवेज - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
रोडवेज के प्रयागराज रीजन के प्रयाग डिपो में कार्यरत 58 संविदा कर्मियों की संविदा समाप्त कर दी गई है। इस संबंध में प्रयाग डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी की ओर से डिपो में तैनात संविदा परिचालकों की सूची जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि जिन कर्मचारियों की संविदा समाप्त की गई है वह लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। रोडवेज की इस कार्रवाई का यूनियन ने विरोध किया है। 
विज्ञापन


यूनियन नेताओं ने कहा है किरोडवेज द्वारा जारी की गई सूची में मनमानी की गई है। इसमें   सूची में दो कर्मचारी ऐसे हैं जिनके बारे में कहा गया है कि वह बीमारी की सूचना देकर अनुपस्थित हैं। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों के बारे में अनुपस्थित होने की कोई भी सूचना नहीं दी गई है। रोडवेज प्रशासन की इस कार्रवाई का उ. प्र. परिवहन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज ने  विरोध किया है।

यूनियन अध्यक्ष मनोज ने कहा कि कारोना संक्रमण के दौर में यात्रियों की काफी कमी है। तमाम संविदा कर्मचारी हर रोज बस स्टेशन आते हैं, लेकिन यात्री न मिलने की वजह से वह दिन भर खाली बैठे रहते हैं।  उनकी हाजिरी का भी कोई प्रावधान नहीं है। उपस्थित उन्हें ही माना जाता है जो बस लेकर जाते हैं। उनका भुगतान भी किलोमीटर के हिसाब से किया जाता है।  जबकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में ही कहा है कि लॉकडाउन के दौरान किसी भी कर्मचारी का वेतन नहीं काटा जाएगा। कहा कि रोडवेज प्रशासन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त करने का आदेश वापस ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें