बाजार में पसरा रहा सन्नाटा, पुलिस रही तैनात
घटना के बाद धूमनगंज बाजार में बुधवार को सन्नाटा पसरा रहा, इस दौरान कई दुकानें बंद रही। पीएसी के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। बता दें कि पिछले तीन दिनों के भीतर धूमनगंज थाना क्षेत्र में दूसरी बड़ी घटना सामने आई है।
देरी से पहुंचने की वजह से कार्रवाई
इसके साथ ही जांच में पता चला कि चौकी प्रभारी को सूचना के बावजूद मौके पर देरी से पहुंचने की वजह से परिजनों को चक्काजाम करने का मौका मिल गया। पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत होने के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई। रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से राजेश कुमार चौबे को निलंबित कर दिया गया है।
12 अक्तूबर को भी हुई थी एफआईआर
वहीं एक अन्य मामले में पूर्व मुंडेरा बाजार निवासी सिद्धार्थ केसरवानी ने भी आरोपियों पर 12 अक्तूबर को एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में बताया था कि जब वह अपनी दुकान में थे तो सामने कार खड़ी करने को लेकर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। डीसीपी ने बताया कि इस मामले में भी चौकी प्रभारी की लापरवाही सामने आई है।