फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज चालक हत्याकांड : पेट्रोल पंप कर्मी दोस्त की मदद करने पहुंचा था रावेंद्र, आरोपियों ने की हत्या

Mon, 27 Oct 2025 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार की हत्या मामले में पुलिस की टीम ने रविवार को लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इससे पहले जांच में पुलिस ने पाया कि पेट्रोल पंप कर्मी दोस्त पिंटू से आरोपियों का विवाद हुआ था।
विज्ञापन
रोडवेज चालक की हत्या के बाद आरोपियों के यहां दबिश देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार की हत्या मामले में पुलिस की टीम ने रविवार को लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इससे पहले जांच में पुलिस ने पाया कि पेट्रोल पंप कर्मी दोस्त पिंटू से आरोपियों का विवाद हुआ था। इसके बाद मामले में पिंटू की मदद के लिए पहुंचे रावेंद्र की आरोपियों ने ईंट मारकर हत्या कर दी थी। घटना से संबंधित दो नए सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिसमें आरोपी मारपीट करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


धूमनगंज थाने में दर्ज कराए गए बयान में रावेंद्र के दोस्त पिंटू ने बताया कि मुंडेरा में बाइक टकराने के बाद आरोपी अली से उसका विवाद हुआ था। इस पर अली ने गाली गलाैज कर जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी जानकारी उसने अपने दोस्त रावेंद्र को फोन पर दी तो वह मदद के लिए पेट्रोल पंप पहुंच गया। तभी अली भी अपने कई म साथियों संग पेट्रोल पंप पर आ गया। रावेंद्र ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने गाली गलाैज और मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के बाद भी आरोपी अली का जी नहीं भरा तो वह फिर साथियों संग वापस आया और ईंट मारकर रावेंद्र की हत्या कर दी।

धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय के अनुसार पिंटू का बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि फरार चल रहे आरोपी हसैनन, उसके भाई नुरैन, अली, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ समेत 11 हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सात टीमें बनाई हैं। शनिवार और रविवार को टीम ने लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर दबिश दी। पुलिस की मानें तो टीमें हत्यारोपियों की करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मुख्य आरोपी समेत अन्य को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें