फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा : प्रयागराज  से वाराणसी और गोरखपुर रूट की रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, कल से लागू होंगी नई दरें

Wed, 29 Jul 2026 04:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : सावन माह में रूट बदलने से रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ किराया 30 जुलाई से लागू होगा। किराये में 12 से 28 रुपये तक की वृद्धि की गई है। रोडवेज की बसें शास्त्री पुल से झूंसी होकर जाने के बजाय अब नए रूट फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद सेतु के रास्ते चलेंगी।
विज्ञापन
रोडवेज बसों का किराया बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन माह में रूट बदलने से रोडवेज की बसों का किराया बढ़ाया गया है। बढ़ा हुआ किराया 30 जुलाई से लागू होगा। किराये में 12 से 28 रुपये तक की वृद्धि की गई है। रोडवेज की बसें शास्त्री पुल से झूंसी होकर जाने के बजाय अब नए रूट फाफामऊ चंद्रशेखर आजाद सेतु के रास्ते चलेंगी। ऐसे में प्रयागराज से वाराणसी की दूरी 126 किमी से बढ़कर 144 किमी जाएगी। इसकी वजह से साधारण बस का किराया 197 रुपये से बढ़कर 225 रुपये हो जाएगा यानी किराये में 28 रुपये की वृद्धि होगी।

विज्ञापन


वहीं, प्रयागराज से गोरखपुर की दूरी 294 से बढ़कर 303 किमी हो जाएगी और किराया 428 रुपये से बढ़कर 440 रुपये हो जाएगा। ऐसे में यात्रियों को 12 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। इसके अलावा सहसों की दूरी 18 किमी से बढ़कर 27 किमी होने पर किराया 26 से बढ़कर 38 रुपये और हंडिया की दूरी 37 से बढ़कर 51 किमी व किराया 55 से बढ़कर 82 रुपये हो जाएगा। वहीं, बादशाहपुर (48 से 68 किमी) का किराया 57 से 80 रुपये व गोपीगंज (64 से 89 किमी) का किराया 82 से 117 रुपये हो जाएगा।

रूट डायवर्जन से प्रयागराज से आजमगढ़ की दूरी 178 से 260 किमी व किराया 187 से बढ़ाकर 272 रुपये और टांडा (197 से 267 किमी) का किराया 206 रुपये से बढ़कर 283 रुपये हो जाएगा। प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार, कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें