कीडगंज में आग में झुलसे शनि सोनकर की अस्पताल में मौत के बाद बड़े भाई लकी सोनकर ने आरोप लगाया कि उसके भाई को जलाने की साजिश पहले से ही रची गई थी। उनका कहना है कि घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि इसे अंजाम दिया गया।
कीडगंज में आग में झुलसे शनि सोनकर की अस्पताल में मौत के बाद बड़े भाई लकी सोनकर ने आरोप लगाया कि उसके भाई को जलाने की साजिश पहले से ही रची गई थी। उनका कहना है कि घटना अचानक नहीं हुई, बल्कि इसे अंजाम दिया गया। लकी ने बताया कि बृहस्पतिवार को घटना वाले दिन तड़के उनके मोबाइल पर युवती के भाई का फोन आया था। फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनका भाई शनि जल गया है। वह तुरंत घर पहुंच जाएं। वह घर पहुंचे तो शनि जमीन पर तड़प रहा था। आग की चपेट में आने से शरीर के कई हिस्से बुरी तरह जल चुके थे। इसके बाद वह शनि को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने भी घटना को सुनियोजित बताया। पुलिस ने मंगलवार को शनि के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शनि ने लगाए थे गंभीर आरोप
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती शनि का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें शनि ने दावा किया था कि वह युवती के घर के बाहर पहुंचा था। उसे इशारे से घर के अंदर बुलाया गया। आरोप था कि घर के भीतर युवती के दोनों भाई पहले से मौजूद थे। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।