फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गड्ढामुक्त की जाएं सड़कें, जल निकासी की व्यवस्था हो सुनिश्चित

विज्ञापन
सर्किट हाउस सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक में शामिल सांसद प्रवीण पटेल ए
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में हुई। इसमें सभी तरह की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए। एनएचएआई के कार्यों की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों ने सड़कों पर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल ने की। भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद सह अध्यक्ष रहे। जनप्रतिनिधियों ने सड़कों पर गड्ढों का मुद्दा उठाया। इस पर अध्यक्ष ने सर्वे कराकर सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग के अफसरों ने बताया कि 151 स्थानों पर गड्ढे चिह्नित किए गए हैं। सर्वे कराके सड़कों की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों पर हुए गड्ढों की सूची जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

बैठक में सिंचाई और खाद का मुद्दा प्रमुखता से उठा। इस पर सांसदों ने खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्ती के निर्देश दिए। सांसदों ने सहायक नदियों व नालों के जीर्णोद्धार के निर्देश दिए ताकि सिंचाई की समस्या दूर हो सके।
उन्होंने मनरेगा के तहत जीर्णोद्धार कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जाॅब कार्डधारकों के सत्यापन और समय से भुगतान पर जोर दिया। बैठक में बिजली, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं की समीक्षा की गई।
जन प्रतिनिधियों ने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम कराने समेत अन्य निर्देश दिए। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों को प्राथमिकता के तौर पर लिया जाए। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक दीपक पटेल, डॉ. राजमणि, गुरु प्रसाद मौर्य, डॉ. वाचस्पति, संदीप पटेल, हाकिम लाल बिंद, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, डॉ. केपी श्रीवास्तव, नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा, सीडीओ हर्षिका सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक के महत्वपूर्ण बिंदु
- हाईवे की स्ट्रीट लाइट ठीक हों, पेड़ों की करा ली जाए छंटाई।
- खेतों की मिट्टी की जांच कराकर कमियों को करें दूर।
- मिट्टी के अनुसार किसानों को फसल लगाने के लिए करें जागरूक।
- ओवर रेटिंग और नकली खाद बेचने वालों के विरुद्ध हो प्रभावी कार्रवाई।
- ओवरलोड होने वाले ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता में की जाए वृद्धि।
- योजनाओं की कार्ययोजना बनाते समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव अवश्य लें।
- स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सिविल लाइंस साईं मंदिर के आसपास शुरू कार्य जल्द पूरे किए जाएं।
- वृद्धा पेंशन, आवास आदि योजनाओं के पात्रों को मिले लाभ, कराया जाए सत्यापन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें