क्षेत्र में जिला पंचायत की दो सड़कें ध्वस्त हैं। मरम्मत न होने से सड़कों से डामर गायब है लेकिन गिट्टियां दिख रही हैं। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार की गई शिकायत के बाद भी ध्वस्त सड़कों का मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा है।
मेजारोड पटेल नगर से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क बदहाल है। यह सड़क जिला पंचायत विभाग से बनाई गई थी लेकिन मरम्मत न होने से ध्वस्त है। सड़क पर सिर्फ गिट्टियां ही दिख रही हैं। कस्बे के राजेश कुशवाहा और लवकुश तिवारी ने बताया कि इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस के अलावा जिला पंचायत के अभियंताओं से की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका।
अभी हाल में बारिश के दौरान इस ध्वस्त सड़क पर आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप धान की रोपाई भी कर दी थी लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा सकी।
इसके अलावा मनूकापूरा से अमिलिया कला को जोड़ने वाली जिला पंचायत की सड़क भी क्षतिग्रस्त है। आरोप है कि एक दशक से इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। ग्रामीण रामजी और संत लाल बिंद आदि ने बताया कि सड़क इस तरह से ध्वस्त हो गई है कि चलने लायक भी नहीं है। करीब 20 बार विभाग में शिकायत की जा चुकी है लेकिन मरम्मत नहीं कराई जा सकी।
पाइप लाइन भी बनी समस्या की वजह
ध्वस्त सड़क पर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की बिछाई गई पाइप लाइन भी समस्या की वजह बनी है। सड़क की खोदाई कर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की पाइप लाइन भी बिछा दी गई। इससे सड़क और खराब हो गई है।
अगर, दोनों सड़कें जिला पंचायत विभाग की हैं और ध्वस्त हैं तो निश्चित रूप से प्रस्ताव पास कराकर सड़कों का मरम्मत कार्य कराया जाएगा। -आरती मिश्रा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत प्रयागराज।
जगतपुर फ्लाईओवर के नीचे सड़क गड्ढों में बदली
क्षेत्र के जगतपुर फ्लाई ओवर के नीचे की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाई ओवर निर्माण के समय नीचे सड़क बनाने का टेंडर पास हुआ था। लेकिन ठेकेदार की मनमानी के कारण दोनों तरफ की सड़क नहीं बनाई गई। इसी वजह से सड़क जगह-जगह गड्ढों में बदल गई है। काली सड़क का नामोनिशान भी मिट गया है। ग्रामीण जयप्रकाश सिंह ने इस समस्या पर ध्यान दिलाया है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
मेजा के मनु का पूरा में बनाई गई जिला पंचायत की सड़क का एक दशक से नहीं हुआ मरम्मत कार्य। राहगीर