फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नलगंज में रोड पटरी अवैध कब्जे से मुक्त

Wed, 16 Sep 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नगर निगम ने मंगलवार को कर्नलगंज में जबरदस्त अतिक्रमण अभियान चलाया। हनुमान मंदिर से आर्य समाज मंदिर और वहां से एसबीआई क्रासिंग तक सड़क के दोनों और बरसों से रोड पटरी पर कब्जा कर मिट्टी के बर्तन, लकड़ी, कोयला आदि बेचने वालों को उजाड़ा गया। यहां करीब चार दशक से बंद नाला भी खोला गया। इस दौरान एक पक्की गुमटी भी ध्वस्त की गई। विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा से मनमोहन पार्क चौराहा तक भी रोड पटरी को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया।  बवाल की आशंका के मद्देनजर नगर निगम ने एक  कंपनी पीएसी और कर्नलगंज समेत चार थानों की पुलिस के साथ अभियान चलाया। एडीए ने भी अभियान में सहयोग किया।
विज्ञापन


प्रभारी अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार, अतिक्रमण प्रभारी एसएल यादव के नेतृत्व में निगम का दस्ता सुबह साढ़े ग्यारह बजे कर्नलगंज थाने पहुंचा। यहां से कार्रवाई शुरू हुई। दस्ता एसबीआई से दाहिनी ओर आर्य समाज मंदिर के पास पहुंचा तो हड़कंप मच गया। यहां आर्य समाज से लेकर हनुमान मंदिर तक दोनों तरफ पटरी पर जबरदस्त कब्जा है। मिट्टी के बर्तन, लकड़ी, कोयला आदि सामान बेचने वालों ने नाले समेत पटरी पर इस कदर कब्जा कर रखा है कि दुकानें खुलने के बाद सड़क मात्र आठ फीट की रह जाती है। दस्ते ने रोड पटरी के दोनों तरफ सभी दुकानें उजाड़ी।

यहां नाले पर भी अतिक्रमण था। करीब चार दशक बाद निगम ने नाला भी खुलकर साफ किया गया। यहां कार्रवाई के बाद दस्ते ने एसबीआई, पोस्ट ऑफिस के सामने रोड पटरी पर करीब दर्जनभर चाय-पान समेत खाने-पीने की दुकानें ध्वस्त की। यहां नाले पर कब्जा कर रखे गए बड़े-बड़े पत्थर भी तोड़ दिए, ताकि  दोबारा दुकानें न लग सके। इसके बाद दस्ते ने विश्वविद्यालय मार्ग चौराहा से मनमोहन पार्क चौराहा तक रोड पटरी अतिक्रमण से मुक्त कराई। कार्रवाई में करीब डेढ़ दर्जन गुमटियां ध्वस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें