फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने घेरा सांसद आवास

Wed, 16 Sep 2015 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। नौकरी जाने से आहत शिक्षामित्रों ने मंगलवार को आजाद पार्क में जुटकर एनसीटीई और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा सांसद केशव प्रसाद मौर्य एवं श्यामा चरण गुप्ता के आवास का घेराव किया। घेराव के दौरान शिक्षामित्रों ने सांसदों से आश्वासन मांगा कि वह उनकी बात केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे। आजाद पार्क में शिक्षामित्रों का संयुक्त प्रदर्शन शिक्षामित्र समन्वय समिति की ओर से किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ एवं आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर संघ की पूरी भागीदारी रही।
विज्ञापन


शिक्षामित्रों की अगुवाई कर रहे अश्वनी त्रिपाठी एवं वसीम अहमद ने कहा कि इस संकट की घड़ी में सभी समायोजित शिक्षक एवं शिक्षामित्र धैर्य बनाए रखें और लोकतांत्रिक तरीके से एनसीटीई की नीतियों का विरोध करें। ऐसा कोई काम न करें कि उनका परिवार बिखर जाए।

शिक्षामित्र संघ के मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ल ने बताया कि जिले के सभी शिक्षामित्र बुधवार को 12 बजे दिन में तहसील मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपेंगे। शिक्षामित्रों ने बुधवार को शाम छह बजे डायट इलाहाबाद से सुभाष चौराहे तक कैंडल मार्च निकालने का फैसला किया है, इस दौरान दिवंगत हुए शिक्षामित्र साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। शिक्षामित्रों ने घोषणा की कि उनका आंदोलन केंद्र एवं एनसीटीई की ओर से नियमों में संशोधन तक चलता रहेगा। नेताओं ने शिक्षामित्रों से न्यायालय की ओर से पारित आदेश पर किसी प्रकार की टिप्पणी न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें