फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहबतियाबाग आरयूबी के नीचे का रास्ता कल से बंद

Thu, 06 Sep 2018 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहरी अब और भीषण जाम झेलने को तैयार हो जाएं। रेलवे ने सोहबतियाबाग रेल अंडर ब्रिज (आरयूबी) के चौड़ीकरण का काम अब शुक्रवार सात सितंबर से शुरू करने की तैयारी की है। इस दौरान सोहबतियाबाग आरयूबी के दोनों ओर से रोड ट्रैफिक 14 सितंबर तक बंद रहेगा। रेलवे यहां नौ 9 से 13 सितंबर की अवधि में रोज कुछ घंटे के लिए जंक्शन से प्रयाग के बीच ट्रेन संचालन भी बाधित करेगा।
विज्ञापन


दरअसल, सीएमपी और सोहबतियाबाग आरयूबी के दोनों ओर सीमित ऊंचाई वाला चार-चार मीटर चौड़ा नया रास्ता रेलवे द्वारा बनाया जाना है। इसके अलावा अल्लापुर स्थित कुंदन गेस्ट हाउस और तेलियरगंज से शिवकुटी को जोड़ने वाले आरयूबी के बगल में 5.50 मीटर चौड़ा सीमित ऊंचाई का नया रास्ता रेलवे बनाएगा। इसकी शुरुआत अब सोहबतियाबाग आरयूबी से होने जा रही है। इसी के चलते यहां सात सितंबर की शाम छह बजे से 14 सिंतबर की सुबह छह बजे तक रोड ट्रैफिक बंद रहेगा। आठ सितंबर को यहां रेलवे की क्रेन एवं निर्माण सामग्री रखी जाएगी। नौ सितंबर से रेलवे ट्रेनों का संचालन कुछ घंटों के लिए बाधित करेगा। इस बीच शहरियों को जाम की विकट समस्या झेलनी पड़ सकती है। क्योंकि जीआईसी रेल फाटक पर आरओबी का काम पिछले कई माह से चल रहा है। इसी तरह हाईकोर्ट फ्लाईओवर निर्माण के चलते रूट डायवर्ट होने से निरंजन, सीएमपी और सोहबतियाबाग में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। अब सोहबतियाबाग आरयूबी का रास्ता बंद हो जाने से निरंजन और सीएमपी आरयूबी पर भीषण जाम लगना तय है।

0 लाउदर रोड चौराहा/बालसन चौराहा की ओर से आने वाला यातायात पार्वती नर्सिंग होम तिराहा से मालवीय रोड पर डायवर्ट किया जाएगा, जो जार्जटाउन चौराहा से सीएमपी आरयूबी तक जाएगा।
विज्ञापन

0 अमरनाथ झा रोड से भी केपी कम्यूनिटी-एमजी मार्ग से सीएमपी आरयूबी होकर मधवापुर, कीडगंज, झूंसी, नैनी की ओर जाया जा सकेगा।
0 जीटी जवाहर चौराहा से सोहबतियाबाग होकर शहर क्षेत्र में आने वाले यातायात को हर्षवर्धन चौराहे की ओर डायवर्ट किया जाएगा जो मधवापुर, सीएमपी डॉट पुल की ओर जाएगा।
विज्ञापन

0 अलोपीबाग मार्ग-बाघम्बरी रोड से अल्लापुर रूट का प्रयोग भी आवागमन के लिए प्रयोग किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें