फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस से पुराने शहर तक जाएगा सनी देओल का रोड शो

Sat, 04 May 2019 02:22 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
sunny deol pm modi
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी से पंजाब के गुरुदासपुर से प्रत्याशी एवं सिने अभिनेता सनी देओल शनिवार चार मई को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां वह भाजपा प्रत्याशी डॉ. रीता बहुगुणा जोशी एवं केशरी देवी पटेल के समर्थन में रोड शो करेंगे। सनी के रोड शो का खाका भाजपा ने तैयार कर लिया है। उनका रोड शो तकरीबन एक घंटे का रहेगा। 
विज्ञापन


भाजपा द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत सनी देओल रायबरेली से रोड शो करके शाम 5.20 बजे पुलिस लाइंस स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे सुभाष चौराहे सिविल लाइंस पहुंचेंगे। इस दौरान एक खुले वाहन में सवार होकर वह फायरब्रिगेड चौराहा, निरंजन सिनेमा, जानसेनगंज, मोती महल, सुलाकी चौराहा, चौक, नखास कोहना, खुल्दाबाद, हिम्मतगंज तक जाएंगे।

वहां से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। पार्टी द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत सनी देओल का विमान बम्हरौली एयरपोर्ट से शाम 6.35 बजे उड़ान भरेगा। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव एवं पार्टी नेता मानस शर्मा के मुताबिक रोड शो में दोनों प्रत्याशियों के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, मेयर अभिालाषा गुप्ता भी मौजूद रहेंगी। इस दौरान युवा कार्यकर्ता दोपहिया  वाहन से एवं अन्य कार्यकर्ता चार पहिया वाहन से रोड शो में शिरकत करेंगेे। ढोल-ताशे की थाप पर कार्यकर्ता भांगड़ा करने का भी कार्यक्रम बना रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक महानगर महामंत्री रवि केसरवानी को बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें