फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्षी के टकराने से उड़ान नहीं भर सका सीएम का विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पक्षी के टकराने से उड़ान नहीं भर सका सीएम का विमान
विज्ञापन

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विमान पक्षी टकराने की वजह से शुक्रवार को बम्हरौली एयरपोर्ट से उड़ान न भर सका। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए बांदा गए थे। वहां से उन्हें हेलीकॉप्टर से प्रयागराज आना था और यहां खड़े विमान से रांची की उड़ान भरनी थी। लेकिन यहां खड़े विमान से पक्षी टकरा गया और उसमें खराबी आ गई। यह सूचना मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को बांदा भेजी गई। बाद में मुख्यमंत्री बांदा से प्रयागराज आने की बजाय सीधे लखनऊ चले गए और वहां से दूसरे विमान से वे रांची के लिए रवाना हुए॥
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें