फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क धंसने से मकान में आई दरार, लोगों ने किया चक्काजाम

Sun, 20 Dec 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मुट्ठीगंज में आर्यकन्या चौराहा के पास भूमिगत पेयजल लाइन में लीकेज के कारण सड़क धंस गई। इसकी वजह से वहां एक मकान की नींव खिसक गई और दीवार में दरार आ गई। हालांकि नगर निगम और जलकल विभाग के कर्मचारी पाइप लाइन और सड़क की मरम्मत में जुटे हैं लेकिन शनिवार को लोगों ने मकान की मरम्मत की मांग को लेकर आर्य कन्या चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। इससे वहां वाहनों की लंबी लाइन लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह समझा कर शांत कराया। नगर निगम ने मकान की मरम्मत कराने का भी आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन


आर्यकन्या चौराहा के पास चार दिन पहले रात में अचानक सड़क धंस गई। इससे वहां बड़ा सा गड्ढा हो गया और उससे पानी निकलने लगा। लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम और जलकल विभाग के अफसरों को दी। उसी दिन महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और नगर आयुक्त देवेंद्र कुमार पांडेय ने मौके पर जांच की। पता चला कि उधर से गुजर रही पानी की 12 इंच एवं तीन इंच की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क धंसी है। नगर आयुक्त के निर्देश पर जलकल विभाग ने जलापूर्ति रोककर पाइप लाइन की मरम्मत शुरू कराई। यह काम अभी जारी है। इस बीच जहां सड़क धंसी, उसी से लगे एक मकान की नींव शुक्रवार को खिसक गई, जिससे मकान की दीवार में दरार आ गई। इससे वहां रहने वालों में हड़कंप मच गया।

जानकारी होने पर महापौर मौके पर पहुंची और मकान के मरम्मत का भरोसा दिलाया। शनिवार को मकान में काम न शुरू होने पर उसके मालिक समेत आसपास के लोगों में नाराजगी बढ़ गई। नाराज लोगों नेे आर्य कन्या चौराहा पर चक्काजाम कर दिया। भीड़ जुटने पर पाइप लाइन की मरम्मत कर रहे कर्मचारी भी मौके से गायब हो गए। लोग मकान की मरम्मत की मांग पर अड़ गए। मकान मालिक का कहना था कि पाइप लाइन में लीकेज काफी समय से थी। इसकी जानकारी क्षेत्रीय पार्षद और जलकल विभाग को भी दी लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि चक्काजाम कर रहे लोगों को पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। महापौर ने बताया कि पाइप लाइन की मरम्मत के बाद नगर निगम मकान की भी मरम्मत कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें