फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दुल्हेपुर संपर्क मार्ग पर पहली बारिश में ही टूटी सड़क

Sat, 22 Aug 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर क्षेत्र के दुलहेपुर संपर्क मार्ग पर आरसीसी रोड धंसी
विज्ञापन
दुल्हेपुर संपर्क मार्ग पर कुछ माह पहले बनी आरसीसी रोड पहली बारिश में टूट गई। यह जिला पंचायत अध्यक्ष के कोटे से करीब दस लाख रुपये में बनी थी। सड़क का एक हिस्सा धंसने से बीच मार्ग पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने से कई दोपहिया वाहन चालक चोटिल हुए हैं। बारिश के पानी से गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल है। रात में यह गड्ढा वाहन चालकों के लिए अधिक खतरनाक है। कुछ माह पहले बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे हैं। ग्रामीण रोहित सिंह, राजकमल, संजय कुमार,राम मूरत ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है साथ ही भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई कि मांग की है। समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। संवाद



दुल्हेपुर संपर्क मार्ग पर जिला पंचायत अध्यक्ष के कोटे से कुछ ही माह पहले करीब दस लाख रुपये की लागत से बनी थी। यहां आरसीसी रोड का निर्माण कराया गया था लेकिन पहली ही बारिश में सड़क टूटने लगी। सड़क का एक हिस्सा धंसने से बीच मार्ग पर बड़ा गड्ढा बन गया है। इससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गड्ढे में बाइक का पहिया फंसने से कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। बारिश का पानी गड्ढे में भर जाने से उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। रात के समय यह गड्ढा वाहन चालकों के लिए और अधिक खतरनाक साबित हो रहा है।
कुछ ही माह पहले बनी सड़क पहली बारिश में धंसने से निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीण रोहित सिंह, राजकमल, संजय कुमार,राम मूरत ने संबंधित विभाग से सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है साथ ही भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई कि मांग की है। समय रहते सड़क दुरुस्त नहीं कराई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें