चित्र परिचय------- जिला पंचायत के द्वारा आरसीसी रोड और नाली के निर्माण के लिए स्थलीय निरीक्षण
बाजार में लंबे समय से आरसीसी रोड व नाली निर्माण की मांग चल रही थी। शुक्रवार को इंजीनियर ने निरीक्षण किया। व्यापार मंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह से मिलकर अपनी मांग रखी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष बीके सिंह ने अमित कुमार गुप्ता और इंजीनियर को स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा।
व्यापार मंडल अध्यक्ष रामबाबू केसरवानी के साथ बांदा रोड से खटगिया स्थित केदारनाथ स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य बृजेश यादव, मंडल अध्यक्ष जगत नारायण शुक्ला, शंकर लाल मधुकर, दीपचंद गुप्ता, लाल विशुन पटेल, राहुल केसरवानी और दीपक केसरवानी रहे।