फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गड्ढों में गुम हुई सड़क, पानी और कीचड़ से राहगीर बेहाल

Sat, 26 Sep 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: खस्ताहाल मांडा रोड-महेवा कला सड़क से गुजरते राहगीर। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मांडारोड से महेवा कला गंगा घाट तक चार किलोमीटर की सड़क बदहाल है। गड्ढों में पानी और कीचड़ भरा है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी हो रही है। बरसात ने इस मार्ग की स्थिति को और खराब कर दिया है।
विज्ञापन

यह सड़क मांडारोड रेलवे स्टेशन, गंगा घाट, पीपा पुल और कई गांवों को जोड़ती है। गंगा नदी पर पक्के पुल का निर्माण कार्य भी इसी मार्ग से शुरू हुआ है। बढ़ते यातायात दबाव के कारण सड़क की बदहाली और समस्या बन गई है। नहवाई गांव के सामने 200 मीटर हिस्से में गहरे गड्ढे हैं जिनमें पानी भरा है।
डीएफसीसी रेल लाइन के समपार पर करीब एक फीट गहरा जलभराव है। मांडारोड रेलवे स्टेशन के पास 18 सी रेलवे फाटक पर स्थिति अधिक खराब है। आरओबी निर्माण के कारण करीब 300 मीटर सड़क खस्ताहाल हो गई है। यहां कीचड़ और फिसलन से रोजाना राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग हर वर्ष महेवा कला गंगा घाट पर पीपा पुल और पावर बोट चलाता है। मांडा, संत रविदास नगर-भदोही समेत कई गांवों के हजारों ग्रामीण इस मार्ग पर निर्भर हैं। ग्रामीण संजय शुक्ल, अमीर तिवारी, राम किशुन निषाद और प्रधान महेवा कला दीपक कुमार ने जलभराव, गड्ढों और दुर्घटना के खतरे को देखते हुए मरम्मत की मांग की है। जेई सत्यवीर ने बताया कि सड़क को योजना में शामिल कर मरम्मतीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें