फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रोड पर चौड़ीकरण का काम तेज, पुलिस क्लब की दीवार तोड़ी

विज्ञापन
road construction in city very fast running - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। शहर के मिशन रोड पर स्मार्ट सड़क का काम तेज हो गया है। बृहस्पतिवार को कचहरी चौराहे के पास पुलिस क्लब की दीवार चौड़ीकरण के लिए तोड़ी गई। यहां स्टैनली रोड पर एक नर्सिंग होम का निर्माण फिलहाल बाधा बना है। वहीं लोहिया मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के लिए फुटपाथ की खोदाई और गिट्टी भराई का काम लगभग पूरा हो गया।
विज्ञापन

पीडीए अफसरों के मुताबिक पन्ना लाल रोड पर आजाद पार्क की चहारदीवारी तोड़ने और ग्रिल हटाने का काम जारी है। दूसरी ओर एमजी मार्ग छोर पर अफसर लेन की चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। बताया गया कि आजाद पार्क की दीवार हटाने और बनाने के बाद दूसरी तरफ काम शुरू किया जाएगा। वहीं मिशन रोड पर अफसर लेन की चहारदीवारी निर्माण और गेट शिफ्ट कराने का काम किया जा रहा है। यहां बिजली के तार भूमिगत करने का काम भी शुरू किया गया है। फिलहाल दिवाली तक ध्वस्तीकरण काम नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें