भीड़ से बचना है तो सूबेदारगंज स्टेशन से पकड़ी जा सकती है प्रयागराज एक्सप्रेस
माघ मेले के सबसे बड़े स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज जंक्शन पर आरक्षित टिकट लेकर आने वाले यात्रियों को सिटी साइड के गेट नंबर चार से ही प्रवेश दिया जाएगा। इस बीच रेलवे ने प्रयागराज जंक्शन से चलने वाली कुछ ट्रेनों का शुक्रवार को सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया है। ताकि जिन यात्रियों को प्रयागराज जंक्शन की भीड़ से बचना है वह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन जाकर ट्रेन पकड़ सकें। फिलहाल शुक्रवार को प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस और प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस का दोनों से सूबेदारगंज स्टेशन पर दो-दो मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है।