पोस्टमार्टम के बाद छात्र समीर की लाश को मेजा रोड चौराहे पर रखकर चक्का जाम करते आक्रोशित परिजन।
आठवीं के छात्र मृतक समीर (14) का बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इस दाैरान परिजनों और ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। एसीपी के समझाने के बाद चक्काजाम खत्म हुआ।
उधर, छात्र की हत्या के दूसरे दिन भी पुलिस को मामले में कोई ठोस सुराग नहीं लगा। हालांकि, पुलिस एफआईआर में नामजद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसीपी मेजा संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि हिरासत में लिए गए दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी किसी प्रकार का क्लू पता नहीं चल सका है। बुधवार शाम को छतवा गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।