फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 21 May 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज-ऊंचाहार रेल मार्ग पर लालगोपालगंज रेलवे स्टेशन के पास त्रिवेणी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिशों में जुटी है।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 8ः45 बजे ऊंचाहार से प्रयागराज की ओर जाने वाली त्रिवेणी एक्सप्रेस लालगोपालगंज स्टेशन निर्धारित ठहराव के बाद आगे के लिए रवाना हुई, तभी वहां से गुजर रहे जीआरपी के जवानों ने एक बुजुर्ग महिला का शव पड़ा हुआ देखा। ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। करीब 65 वर्ष की बुजुर्ग मृतका लाल रंग की साड़ी पहने हुए थी। जीआरपी चौकी प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। शव के शिनाख्त की उम्मीद में बुधवार सुबह तक शव को स्टेशन पर रखकर आसपास के लोगों से पहचान कराई गई। जब शिनाख्त नहीं हो सकी तो कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें